Tirupati: शराब के नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद पुलिस ने किया नीचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Swadesh news

Tirupati, आंध्र प्रदेश: तिरुपति के प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर में गुरुवार को एक युवक शराब के नशे में चूर होकर मंदिर के गोपुरम (शिखर) पर चढ़ गया। घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मंदिर बंद होने के बाद दीवार फांदकर अंदर घुसा और शिखर तक पहुँच गया। यहाँ वह कलशों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था और पुलिसकर्मियों की समझाइश को नजरअंदाज कर रहा था।

युवक ने नीचे उतरने के लिए शराब की मांग की और कहा कि उसे क्वार्टर बोतल मिले तभी वह नीचे आएगा। पुलिस ने रणनीति अपनाते हुए उसे शराब देने का झांसा दिया और फिर सुरक्षित तरीके से नीचे उतारकर तिरुपति पूर्व पुलिस स्टेशन ले जाया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कुट्टाडी तिरुपति (45) के रूप में की, जो तेलंगाना के निजामाबाद जिले का रहने वाला है। तिरुपति ईस्ट पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को युवक को गोपुरम से नीचे उतारने में करीब तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Political Criticism Chhattisgarh: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, रमन सिंह की नाराजगी पर किया कटाक्ष

Political Criticism Chhattisgarh: रायपुर से ब्रेकिंग खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ

Jamwant Project Failure: भालुओं की सुरक्षा-संवर्धन योजना में बड़ा झटका, भीषण गर्मी में मादा भालू की मौत

Jamwant Project Failure: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर

आईपीएल के बाद Team India का जून शेड्यूल तय, अफगानिस्तान और आयरलैंड से होगी टक्कर

Team India: आईपीएल 2026 के रोमांचक समापन के बाद अब भारतीय क्रिकेट

RCB ने IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, विक्ट्री परेड पर सस्पेंस बरकरार

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास

Mumbai में घंटों बिजली गुल रहने पर भड़कीं रूपाली गांगुली, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Mumbai: टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने मुंबई में लंबे

Ambikapur Tehsildar Protest: पूरे प्रदेश में तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर

Ambikapur Tehsildar Protest: अम्बिकापुर में 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और

Supreme Court को मिले 5 नए न्यायाधीश, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुई नियुक्ति अधिसूचना

Supreme Court: देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट में पांच नए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में अगले 5

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. MP में 20 से