भारतीय वायुसेना में पायलटों की भारी कमी, कैग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना में इन दिनों पायलटों की भारी कमी है। इससे ऑपरेशनल रेडिनेस की तैयारी में दिक्कत होगी। यानी अचानक से कई फ्रंट पर जरूरत पड़ जाए, वायुसेना के पास पायलट कम हैं। इसका खुलासा किया है कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) ऑफ इंडिया ने किया है। इस पर रक्षा मामलों की संसदीय समिति ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में इंडियन एयरफोर्स में पायलटों की कमी के आंकड़ें बताए हैं। फरवरी 2015 में 486 पायलटों की कम थी। जो 2021 के अंत तक 596 हो गई। जबकि 2016 से 2021 के बीच 222 ट्रेनी पायलटों को भर्ती करने का प्लान था। लेकिन वायुसेना टारगेट पूरा नहीं कर सकी। अब स्थिति गंभीर हो गई है। जानकार का मानना है कि पायलटों की भर्ती में कई प्रकार की चुनौतियां होती हैं। इसलिए ये कमी महसूस की जा रही है। कॉमर्शियल एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों में पैकेज ऑफर बहुत ज्यादा हैं।लाइफस्टाइल संतुलित और स्थिर है। अनुभवी मिलिट्री पायलट्स सर्विस से निकल कर वहां जा रहे हैं। 42 स्क्वॉड्रन चाहिए, हैं सिर्फ 31 ही संसदीय समिति ने देखा कि पायलट-टू-सीट रेशियो 1.25:1 प्रत्येक फाइटर जेट के लिए हैं। शांति के समय ये आंकड़ा ठीक है। लेकिन जब जंग की स्थिति होगी तब ये स्थिति गंभीर हो सकती है। इसके साथ ही वायुसेना वर्तमान में 31 स्क्वॉड्रन्स के साथ अपनी ड्यूटी परफॉर्म कर रही है। नए एयरक्राफ्ट्स के आने और पुराने को हटाने में समय लग रहा है। इसकी वजह से भारतीय वायुसेना की एरियल कॉम्बैट कैपेबिलिटी कमतर होती चली जाएगी। कैग और संसदीय समिति की रिपोर्ट ने तत्काल और तेजी से इन दोनों दिशाओं की तरफ मोदी सरकार को कदम उठाने को कह चुकी है। वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफसीएटी) और एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड (एएफएसबी) ने रिक्रूटमेंट प्रोसेस को तेज किया है। इस डिजिटल कैंपने दिशा के तहत नई शुरूआत दी गई है।

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र

Balod Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा: महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, कई घायल

Balod Road Accident: छठी कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं की पिकअप अनियंत्रित