Munger cyber fraud: रेलवे इंजीनियर से 47 लाख की साइबर ठगी, शेयर मार्केट के झांसे में फंसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Munger cyber fraud

Report by: MD. Athar Khan

Munger cyber fraud: मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शेयर मार्केट में पैसा दोगुना-तीगुना करने के लालच में एक रेलवे इंजीनियर साइबर ठगी का शिकार हुआ। ठगों ने इंजीनियर से करीब 47 लाख रुपये ठगी के जरिए हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया, और पुलिस अब जांच में जुट गई है।

Munger cyber fraud: व्हाट्सएप ग्रुप ने बनाया फँसाने का जाल

जमालपुर का रहने वाला इंजीनियर रेलवे में कार्यरत है। ठगों ने उसे “न्यू वेल्थ ग्रुप” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अपना शिकार बनाया। ग्रुप में फर्जी वॉलेट में एक करोड़ से अधिक का निवेश दिखाकर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। महज एक हफ्ते में पैसा दोगुना करने का लालच दिखाकर इंजीनियर ने अलग-अलग किस्तों में 47 लाख रुपये निवेश कर दिए।

Munger cyber fraud: परिवार और दोस्तों से पैसे लेकर किया निवेश

इंजीनियर ने अपने पिता, पत्नी और दोस्तों से भी पैसे लेकर RTGS के माध्यम से रकम ट्रांसफर की। 20 फरवरी को ग्रुप जॉइन करने के बाद, 12 मार्च तक लगातार पैसे भेजे गए। जब तय समय पर पैसा दोगुना नहीं हुआ और वॉलेट भी सील दिखाने लगा, तब इंजीनियर को ठगी का एहसास हुआ।

Munger cyber fraud: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी जांच के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने पहले 17 मार्च को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और फिर 22 मार्च को साइबर थाना में FIR दर्ज कराई।

Munger cyber fraud: शेयर मार्केट में बिना जांच निवेश करना खतरनाक

इतनी बड़ी रकम गंवाने के बाद इंजीनियर मानसिक रूप से परेशान हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे के लालच में बिना जांच-पड़ताल के निवेश करना कितना खतरनाक हो सकता है।

read also: illegal opium farming: रायगढ़ में फिर अवैध अफीम की खेती का मामला, लैलूंगा में पुलिस ने किया खुलासा

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP