Bangladesh PSL 2026: PSL में नहीं खेलेंगे बांग्लादेश खिलाड़ी ? सरकार ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bangladesh PSL 2026

Bangladesh PSL 2026: बांग्लादेश सरकार ने संकेत दिया है कि वह अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में खेलने से रोक सकती है। देश के खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि अगर पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम होगा तो इस साल बांग्लादेशी क्रिकेटर PSL में हिस्सा नहीं लेंगे। इस सीजन का आगाज 26 मार्च से होने वाला है।

Bangladesh PSL 2026: पाकिस्तान में सुरक्षा और लीग आयोजन की चुनौतियाँ

अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के संघर्ष और तेल की कमी के चलते PCB को PSL कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों के कारण कई विदेशी क्रिकेटरों ने पहले ही PSL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। कुछ खिलाड़ी अब IPL में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

Bangladesh PSL 2026: खेल मंत्री का बयान

अमीनुल हक ने कहा, “निश्चित रूप से हमारे क्रिकेटर नहीं जाएंगे अगर वहां सुरक्षा की दिक्कत हुई। पहले बीसीबी को इस बारे में हमें जानकारी देनी होगी और फिर सुरक्षा जांच के बाद ही आधिकारिक फैसला होगा। अगर बीसीबी तय करता है कि कोई समस्या नहीं होगी, तब हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी खेलें और खेल को हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।”

Bangladesh PSL 2026: छह खिलाड़ियों को मिल चुका NOC

बांग्लादेश के छह खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए NOC मिल चुका है। इनमें मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजिद हसन तमीम और रिशाद हुसैन शामिल हैं। पहले खबर आई थी कि बांग्लादेश बोर्ड सरकार से अनुमति लेकर ही खिलाड़ियों को PSL भेजेगा। अब खेल मंत्री के बयान के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार अपने खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने की अनुमति देती है या नहीं।

Bangladesh PSL 2026: PSL 2026 का आयोजन केवल दो वेन्यू पर

इस बार PSL के मुकाबले केवल कराची और लाहौर में खेले जाएंगे। सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों और कुछ खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बीच, बांग्लादेश सरकार का निर्णय इस लीग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी तय करेगा।

read also: NZC T20 domestic: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लॉन्च की टी20 लीग ‘NZ20’ की नई फ्रेंचाइजी, युवा क्रिकेटरों को मिलेगा ग्लोबल मंच

- Advertisement -
Ad imageAd image

Siwan: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, सिरसाव मठिया गाँव में पसरा सन्नाटा

संवाददाता/गगन पाण्डेय Siwan (दरौंदा): सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु टूटने से बदला विदाई का अंदाज़, अब नाव से ससुराल जा रहीं दुल्हनें

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने

BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का पुतला दहन, चम्पावत प्रकरण को लेकर जताया विरोध

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में चम्पावत प्रकरण को

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर