,

Raigarh Opium Farming Crackdown: रायगढ़ में अवैध अफीम खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 घंटे में दूसरा बड़ा खुलासा

Raigarh Opium Farming Crackdown

Raigarh Opium Farming Crackdown: लैलूंगा के मुड़ागांव में अफीम फसल का भंडाफोड़, आरोपी हिरासत में

Raigarh Opium Farming Crackdown: रायगढ़ जिले में अवैध अफीम खेती के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 3 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा खुलासा किया है। लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव में निजी जमीन पर उगाई जा रही अफीम की फसल का भंडाफोड़ हुआ है।

इससे पहले नवीन घटगांव में कार्रवाई के बाद अब मुड़ागांव में भी दबिश देकर फसल जब्त की गई है। मौके से आरोपी तानसेन नागवंशी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।


Raigarh Opium Farming Crackdown: ड्रोन सर्विलांस से खुल रहे राज, पूरे जिले में अभियान तेज

प्रशासन ने करीब 5 डिसमिल जमीन पर फैली संदिग्ध खेती से सूखे पौधे और अवशेष बरामद किए हैं। जब्त नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

रायगढ़ प्रशासन अब हाई-टेक रणनीति अपनाते हुए ड्रोन के जरिए पूरे जिले में सर्वे करा रहा है। दुर्गम इलाकों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

read also: Bhopal: आज सीएम डॉ. यादव UPSC में सफल अभ्यर्थियों से करेंगे संवाद, कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्‍ट्रीय सभागार में होगा आयोजन

प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है और अवैध अफीम खेती के खिलाफ अभियान को और तेज करने की तैयारी है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…