,

Cow slaughter gang: बरेली में गौकशी गैंग का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

Cow slaughter gang

Report by: Dushyendra Kumar

Cow slaughter gang: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 और 22 मार्च को फरीदापुर चौधरी इलाके में नाले से गौवंशीय अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Cow slaughter gang: चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

23 मार्च की रात सिद्धार्थ नगर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।

Cow slaughter gang: जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक बाइक बरामद की है।

Cow slaughter gang: अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

read also: Bokaro electricity theft: नगर क्षेत्र में बिजली चोरी पर कार्रवाई, काटे गए अवैध कनेक्शन

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…