,

Podi Liquor Shop Clash: एमसीबी में शराबियों का बवाल: पोड़ी मुख्य मार्ग पर नशे में मारपीट, राहगीर परेशान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Podi Liquor Shop Clash

Podi Liquor Shop Clash: शराब दुकान के पास फिर हुआ बवाल, आम लोगों में डर का माहौल

Podi Liquor Shop Clash: एमसीबी जिले के पोड़ी में स्थित शराब दुकान के पास एक बार फिर नशे में हंगामा देखने को मिला। मुख्य मार्ग पर स्थित इस दुकान से महज 100 मीटर की दूरी पर थाना होने के बावजूद शराबियों के बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन यहां शराब के नशे में लोग विवाद और हंगामा करते हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से डर और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

Podi Liquor Shop Clash: दो गुटों में जमकर मारपीट, एक का फूटा सिर

रविवार देर रात करीब 8 बजे पोड़ी मुख्य मार्ग पर दो गुटों के बीच नशे की हालत में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति का सिर फूट गया और कई लोग घायल हो गए।

READ ALSO: Bhopal: आज सीएम डॉ. यादव UPSC में सफल अभ्यर्थियों से करेंगे संवाद, कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्‍ट्रीय सभागार में होगा आयोजन

घटना के समय सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पोड़ी थाना पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करे और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।