,

Indus Water Treaty: पाकिस्तान ने विश्व जल दिवस पर भारत से सिंधु जल संधि बहाल करने की अपील की, भारत ने रखा कड़ा रुख

Indus Water Treaty

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के राष्ट्रपति Asif Ali Zardari ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के मौके पर भारत से सिंधु जल संधि (IWT) को तुरंत बहाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “आज विशेष दिन है। दुनिया को पानी की अहमियत बताने वाले इस दिन पर भारत को अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुसार सिंधु जल संधि (IWT) को तुरंत बहाल करना चाहिए। भारत को समझना चाहिए संधि को एक पक्ष अकेले खत्म नहीं कर सकता।”

Indus Water Treaty: पाकिस्तान की खेती पर खतरा

जरदारी ने कहा कि भारत ने साझा जल संसाधनों का ‘हथियार’ के रूप में इस्तेमाल किया है, जो इस्लामाबाद के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत का यह कदम लंबे समय से चले आ रहे अंतरराष्ट्रीय समझौते को कमजोर करता है और सीमा-पार संसाधनों के प्रबंधन के लिए गलत मिसाल कायम करता है।

Indus Water Treaty: पानी तक पहुंच है बुनियादी अधिकार

पाकिस्तान की भारत से आने वाली नदियों पर निर्भरता का हवाला देते हुए जरदारी ने कहा, “पानी तक पहुंच हमारे संविधान के तहत बुनियादी हक है। भारत का आचरण खाद्य सुरक्षा को खतरे में डालता है। यह लाखों लोगों की आजीविका को जोखिम में डालता है, जो इन जल संसाधनों पर निर्भर हैं। मैं भारत से अपील करता हूं कि इस संधि को पूरी तरह से बहाल करे।”

Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि का महत्व

विश्व बैंक की मध्यस्थता से सात दशक पहले हुई यह संधि भारत और पाकिस्तान में नदियों के पानी का बंटवारा करती है। इसके तहत पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब पर अधिकार मिलता है, जबकि भारत पूर्वी नदियों रावी, ब्यास और सतलुज के उपयोग का नियंत्रण रखता है। कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 के आतंकी हमले के बाद भारत ने संधि को स्थगित कर दिया था।

Indus Water Treaty: भारत का रुख कड़ा

पाकिस्तान की अपील के बावजूद भारत इस मुद्दे पर नरमी के संकेत नहीं दे रहा है। विश्व जल दिवस के कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि P Harish ने कहा कि सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी, जब तक पाकिस्तान आतंक को समर्थन देना बंद नहीं करता। हरीश ने कहा, “भारत ने 1960 की संधि पर सद्भावना के साथ हस्ताक्षर किए लेकिन पाकिस्तान ने युद्धों और आतंकी हमलों के जरिए समझौते को कमजोर किया।”

read also: US 250th Anniversary: अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर सोने के सिक्के पर ट्रंप की तस्वीर, विपक्ष ने किया विरोध

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…