Balod Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा: महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balod Road Accident

Balod Road Accident: छठी कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

Balod Road Accident: बालोद जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरमरा के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण महिलाएं छठी कार्यक्रम से वापस लौट रही थीं, तभी उनकी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।


Balod Road Accident: 18 महिलाएं और मासूम घायल, गंभीर घायलों को किया गया रेफर

हादसे में ड्राइवर समेत करीब 18 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल डौंडीलोहारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

READ ALSO: Bhopal: आज सीएम डॉ. यादव UPSC में सफल अभ्यर्थियों से करेंगे संवाद, कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्‍ट्रीय सभागार में होगा आयोजन

डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था