,

बहराइच में जारी है भेड़िया का आतंक, अब दो बच्चियों को बनाया शिकार, एक की हालत गंभीर

UP News

बहराइच में लंगड़ा भेड़िया सरदार ने देर रात दो बच्चियों को निशाना बनाया। इसके चलते बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। वन विभाग के मुताबिक अभी एक भेड़िया पकड़ा जाना बाकी है। वो लंगड़ा है। जानकारी के अनुसार ये भेड़िया ही झुंड का सरदार था। भेड़िए ने दो अलग – अलग क्षेत्र में हमला किया है।

जानकारी के अनुसार भेड़िए ने देर रात गदरन पुरवा गांव की 11 वर्षीय सुमन और खैरीघाट की शिवानी पर हमला किया था। सुमन का इलाज बहराइच के जिला अस्पताल में किया जा रहा है वहीं शिवानी को सीएमचसी महसी में एडमिट किया गया है।

बता दें कि, 6 भेड़ियों के झुंड ने बहराइच में आतंक फैलाया हुआ था। अलग – अलग हमलों में भेड़िए ने 9 से 10 लोगों की जान ली। इनमें से अधिकतर मासूम बच्चे थे। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुए थे। पहले ड्रोन की मदद से 4 भेड़ियों को पकड़ा गया था। इसके बाद रणनीति बदलते हुए पग मार्क फॉलो कर जाल बिछाया गया और पांचवें भेड़िए (मादा) को पकड़ा गया। अब एक भेड़िया जो इस झुंड का सरदार है उसकी खोज जारी है।

लंगड़ा भेड़िया क्यों हुआ आक्रामक :

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब भी भेड़ियों को पकड़ा जाता है उसके साथी आक्रामक हो जाते हैं। जब पहली बार चार भेड़ियों को पकड़ा था तब भी हमले तेज हो गए थे। अब पांचवें भेड़िए को पकड़े जाने के बाद लंगड़ा भेड़िया और आक्रामक हो गया है। इसके चलते उसने एक ही रात में दो हमले कर दिए।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…