,

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मिली केबिनेट से मंजूरी, अब ये होगी मोदी सरकार के आगे की राह

- Advertisement -
Ad imageAd image
one nation, one election

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में एक साथ चुनाव कराने का रास्ता साफ कर दिया। मोदी केबिनेट ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोकसाभा चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति ने वन नेशन-वन इलेक्श पर रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी थी। संसद के शीतकालीन सत्र में ‘एक देश एक चुनाव’ पर बिल पेश होगा।

मोदी कैबिनेट का यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस बात पर जोर दिए जाने के ठीक एक दिन बाद आया है कि सरकार इस कार्यकाल में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लागू करेगी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से वन नेशन वन इलेक्शन को लागू किये जाने की बात कही थी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय ने कैबिनेट के निर्णय की ब्रीफिंग के दौरान कहा कि, “एनडीए ने पूर्ण सहमति से कोविंद समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पूरे देश में वन नेशन – वन इलेक्शन पर चर्चा की जाएगी। युवाओं के बीच वन नेशन – वन इलेक्शन काफी लोकप्रिय है।”

कोविंद समिति की रिपोर्ट:

कोविंद समिति ने 2024 के लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मार्च में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। समिति ने सिफारिश की थी कि, केंद्र सरकार एक “एक बार का अस्थायी उपाय” अपनाए। जिसके तहत केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद एक डेट फिक्स करनी होगी। उस फिक्स डेट के बाद चुनाव कराने वाली सभी राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल संसद के साथ समाप्त हो जाएगा।

दो चरण में हो देश भर में चुनाव:

वन नेशन – वन इलेक्शन लागू करके केंद्र और राज्य सरकारों के चुनावी चक्रों में तालमेल बिठाया जा सकेगा और एक साथ चुनाव कराए जा सकेंगे। इसके बाद, दूसरे चरण के रूप में, नगर पालिका और पंचायत चुनाव लोकसभा और राज्य चुनावों के 100 दिनों के भीतर कराए जाने चाहिए।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ