,

अंबिकापुर में मौसम का मिजाज बना कहर

- Advertisement -
Ad imageAd image
The mood of weather became havoc in Ambikapur

BY- ISA AHMAD

आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित

उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले में पिछले चार दिनों से दोपहर बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।

शहर सहित जिले के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। रविवार को ग्राम रेवापुर में आई तेज आंधी में कई घरों के छप्पर उड़ गए, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत की भी खबर सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भय और चिंता का माहौल है।

हर दिन दोपहर के बाद धूल भरी आंधी चलती है, फिर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो जाती है, जो कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश में बदल जाती है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। किसानों और ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि जान-माल की हानि से बचा जा सके।

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल