ई-वे बिल जांच में वसूली का मामला विधानसभा में गूंजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The matter of recovery in e-way bill investigation echoed in the assembly

भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने उठाए सवाल

रायपुर। विधानसभा सत्र के दौरान ई-वे बिल जांच के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला गरमाया। भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने इस मुद्दे को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सदन में उठाया और व्यापारियों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।

भाजपा विधायक अनुज शर्मा का आरोप

अनुज शर्मा ने कहा कि ई-वे बिल के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। परिवहन वाहनों को रोका जाता है, लेकिन अवैध लेन-देन के बाद छोड़ दिया जाता है। इससे व्यवसायियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का जवाब

इस पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि अब तक जांच के नाम पर अवैध वसूली की कोई शिकायत नहीं मिली है।

ई-वे बिल जांच के लिए एक डिजिटल प्रणाली अपनाई गई है।

वाहनों की स्कैनिंग एप के माध्यम से की जाती है।

यदि किसी वाहन में बिल नहीं पाया जाता, तो विभागीय अधिकारियों को वीडियो अपलोड कर सूचना दी जाती है।

अब तक 31 करोड़ रुपये की शास्ति (पेनल्टी) वसूली गई है।

पूरे प्रदेश में ई-वे बिल जांच के लिए 15 टीमें गठित की गई हैं, जिसमें 63 अधिकारी कार्यरत हैं।

कर अपवंचन (टैक्स चोरी) करने वाले व्यापारियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है।

भाजपा विधायक का सवाल – कर चोरी करने वालों पर क्या कार्रवाई?

अनुज शर्मा ने पूछा कि बिना ई-वे बिल के सामान भेजने वाले कारोबारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है?

इस पर मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यापारी एप के माध्यम से मात्र दो मिनट में ई-वे बिल जारी कर सकता है।

भारत सरकार के “बीफा” सॉफ्टवेयर के जरिए वाहनों की ट्रैकिंग आसान हो गई है।

ई-वे बिल की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दी गई है, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

अनुज शर्मा का दूसरा सवाल – कितने कारोबारियों पर हुई कार्रवाई?

भाजपा विधायक ने पूछा कि अब तक कितने कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है?

इस पर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि टैक्स वसूली के लिए आतंक पैदा करना सरकार का उद्देश्य नहीं है।

कार्रवाई तभी की जाती है जब कर चोरी का मामला सामने आता है।

ई-वे बिल सिस्टम में ट्रैकिंग से गड़बड़ी पकड़ में आती है।

100 से अधिक मामलों में सीमित संख्या में रेड (छापेमारी) की गई है।

क्या कहता है यह मामला?

विधानसभा में उठे इस मुद्दे से साफ है कि ई-वे बिल की जांच के नाम पर हो रही गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं।

सरकार व्यवसायियों की परेशानियों को कम करने के लिए डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने का दावा कर रही है।

लेकिन, भाजपा विधायक का आरोप है कि फील्ड में अफसर मनमाने तरीके से वसूली कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस

Dhurandhar एक्टर विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर किया खुलासा, 1 करोड़ मिलने की अफवाहों पर दी सफाई

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ में छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के बावजूद एक्टर विवेक

Actor Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ के 5 मिनट का फुटेज लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय

IMD Alert: देश में खत्म हुआ बेमौसम बारिश का दौर, अगले 7 दिनों में बढ़ेगा तापमान

IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश में बेमौसम

Assam Election: 85% से अधिक मतदान, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने NDA की बड़ी जीत का जताया भरोसा

Assam Election: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

Nitish Kumar आज लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, नए मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में राज्यसभा सदस्य