Hazaribagh NTPC protest news : धरना स्थल से पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hazaribagh NTPC protest news

Hazaribagh NTPC protest news : हजारीबाग, झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी, पूर्व विधायक निर्मला देवी को धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी पुलिस ने 19 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, योगेन्द्र साव के खिलाफ बड़कागांव और केरेडारी समेत विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। वे 31 दिसंबर 2025 से NTPC Limited की चट्टी बरियातू कोल माइंस से जुड़ी मांगों को लेकर धरना पर बैठे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उसी धरना स्थल से गिरफ्तार किया।

Hazaribagh NTPC protest news : दिल्ली से लौटते ही हुई कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले योगेन्द्र साव अपनी बेटी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद जब वे चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Hazaribagh NTPC protest news : इलाके में बढ़ी राजनीतिक हलचल

गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समर्थकों में नाराजगी और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी जानिए : Jamtara municipal election 2026: जामताड़ा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट, कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना