समस्तीपुर सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड बना झाड़-फूंक का अड्डा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बिहार: समस्तीपुर सदर अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही को उजागर कर दिया है। इमरजेंसी वार्ड जैसे संवेदनशील हिस्से में एक भगत द्वारा मंत्र पढ़कर झाड़-फूंक किए जाने का मामला सामने आया है। आश्चर्य की बात यह है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा टीम ने इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

आधे घंटे तक चलता रहा झाड़-फूंक का ‘इलाज’

जानकारी के अनुसार, मुक्तापुर थाना क्षेत्र के चकदौलतपुर गांव की निवासी फूलो देवी को गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत पर सदर अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद भी जब उनकी हालत में खास सुधार नहीं दिखा तो परिजन अंधविश्वास में पड़ गए और स्थानीय भगत को बुला लिया। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में करीब 15-20 मिनट तक मंत्रोच्चार और झाड़-फूंक का सिलसिला चला। वीडियो में भगत को मरीज के पास बैठकर टोटके करते देखा जा सकता है। उसी समय वार्ड के कर्मचारियों और गार्डों की मौजूदगी भी स्पष्ट दिखाई देती है, लेकिन किसी ने भी उसे बाहर निकालने की जरूरत नहीं समझी।

मरीजों और परिजनों ने जताई नाराजगी

वार्ड में मौजूद अन्य मरीज और उनके परिवारजन भी इस नजारे को आश्चर्य से देखते रह गए। लोगों का कहना है कि अस्पताल में इस तरह का अंधविश्वास फैलाना न केवल गलत है बल्कि इलाज में बाधा डालने वाला कदम भी है। स्वास्थ्य कर्मियों की चुप्पी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

जांच के आदेश, सुरक्षा कर्मियों को तलब

मामला वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना की आलोचना हो रही है कि अस्पताल में डॉक्टर की जगह झाड़-फूंक करने वालों को जगह कैसे मिल गई। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश ने बताया कि संबंधित सुरक्षा कर्मियों को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में ऐसी हरकतों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने