,

MP Cabinet Decision : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने मंत्रिमंडल के निर्णयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

mp-cabinet-decisions-wheat-msp-bonus-free-property-registry-young-internship

MP Cabinet Decision : भोपाल, 10/03/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने मंगलवार को मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि सात विभागों की विभिन्न योजनाओं की निरंतरता के लिए 33,240 करोड़ रुपये की मंजूरी से किसानों, युवाओं और विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी।

MP Cabinet Decision : किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए गेहूं खरीदी के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर मध्यप्रदेश सरकार ने पहली बार 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस जोड़ने का निर्णय लिया है। इस प्रकार प्रदेश में किसानों से गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।

MP Cabinet Decision

MP Cabinet Decision : इसके साथ ही उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश में 46 लाख ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिनके पास अपने स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इन परिवारों की जो रजिस्ट्री करवाई जाएगी, उसका स्टाम्प शुल्क माफ किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3000 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा, लेकिन इससे लाखों परिवारों को अपने मकान और भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त होगा।

MP Cabinet Decision : हर ब्लॉक से 15 युवा बनेंगे इंटर्न

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रदेश को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। पचमढ़ी को जर्मनी द्वारा “ग्रीन डेस्टिनेशन” के रूप में प्रमाणित किया गया है, जो मध्यप्रदेश के पर्यटन विकास के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मैहर, कैमूर और निमरानी में अस्पतालों में स्टाफ के रूप में 51 पदों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

MP Cabinet Decision : युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।

इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक से 15 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को एक वर्ष के लिए इंटर्न के रूप में अनुबंधित किया जाएगा और यह योजना तीन वर्षों तक संचालित होगी।

MP Cabinet Decision : इस कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटलीकरण के जरिए विभिन्न योजनाओं से जुड़े आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। प्रदेश में लगभग 4860 युवा इंटर्न के रूप में कार्य करेंगे, जो सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और फीडबैक देने का कार्य करेंगे। इससे आने वाले समय में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…