,

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hazaribagh

Report: Rupesh kumar dass

Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के नेतृत्व में मंगलवार को रसोइयों और संयोजिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने हजारीबाग उपायुक्त (DC) और जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय तक जुलूस निकाला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि दो दशकों से सेवा दे रही गरीब महिलाओं के साथ सरकार न्याय नहीं कर रही है, जिससे अब उनके सब्र का बांध टूट गया है।

Hazaribagh मात्र 100 रुपये में गुजारा: मानदेय नहीं, सम्मानजनक वेतन की पुकार

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2004 से राज्य के सरकारी और अल्पसंख्यक स्कूलों में आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाएं रसोइया और संयोजिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं। संघ का आरोप है कि रसोइयों को आज के महंगाई के दौर में मात्र 100 रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जा रहा है, जबकि संयोजिका और अध्यक्षों से बिना किसी वेतन के काम लिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इसे ‘आधुनिक बंधुआ मजदूरी’ करार देते हुए सरकार से तत्काल न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग की है।

Hazaribagh नौकरी से हटाने की धमकी और विधवा रसोइया का अनसुलझा मामला

संघ ने गंभीर आरोप लगाया कि कई विद्यालयों में रसोइयों को काम से हटाने की धमकियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में इटकी प्रखंड के मकुन्दा मध्य विद्यालय की विधवा रसोइया मीना देवी का उदाहरण दिया गया, जिन्हें 2018 में हटा दिया गया था। अधिकारियों के लिखित और मौखिक आदेशों के बावजूद उन्हें अब तक काम पर वापस नहीं लिया गया और न ही उनका पिछला बकाया मानदेय दिया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे कर्मियों का पुनर्नियोजन नहीं हुआ, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

Hazaribagh सुरक्षा कवच की मांग: बीमा, पेंशन और भविष्य निधि पर जोर

जुलूस के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने सरकार के सामने मांगों की एक लंबी सूची रखी। इसमें कार्य के दौरान किसी दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये का बीमा कवर देने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा, सेवा निवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेंशन योजना, भविष्य निधि (PF) और ग्रेच्युटी लागू करने की भी अपील की गई है। संघ ने साफ किया कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्यव्यापी हड़ताल को और तेज किया जाएगा।

Read this: Madhya Pradesh रानी दुर्गावती अभयारण्य (नौरादेही) बनेगा चीतों का तीसरा घर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को