,

Morena पूर्व पार्षद का ‘तालिबानी’ चेहरा: जलभराव के विवाद में मां-बेटी को डंडों से बेरहमी से पीटा, इलाके में दहशत!

Morena

Report: Pratap Bhagel, Edit: Yoganand Shrivastva

Morena मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से सत्ता के नशे में चूर एक पूर्व पार्षद की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की राठौर कॉलोनी में सड़क पर पानी भरने जैसी मामूली बात को लेकर पूर्व पार्षद और उसके परिजनों ने एक महिला और उसकी मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विवाद की जड़: चेंबर ओवरफ्लो और सड़क पर जलभराव

Morena घटना की शुरुआत राठौर कॉलोनी निवासी जितेंद्र यादव के घर के बाहर से हुई। बताया जा रहा है कि सीवर चेंबर चोक होने के कारण पिछले दो दिनों से सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा था। बीते दिन जब जितेंद्र की पत्नी, 45 वर्षीय ममता यादव, पानी निकासी के लिए रास्ता बना रही थीं, तभी पूर्व पार्षद शनि उर्फ गौरव यादव अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंच गया और काम रोकने की कोशिश की।

मां-बेटी के साथ सरेराह बर्बरता

Morena कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि पूर्व पार्षद गौरव यादव ने ममता यादव के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीटा और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब ममता की बेटी नव्या यादव अपनी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी भी जमकर पिटाई की। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट से इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिसिया कार्रवाई और आरोपियों पर मामला दर्ज

Morena लहूलुहान हालत में पीड़िता अपनी बेटी के साथ कोतवाली थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि उर्फ गौरव यादव, उसके पिता रमेश यादव और मां शीला यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Read this: New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…