,

झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सख्ती का असर

The effect of police strictness on Jhoraghat picnic spot

रिपोर्टर: उमेश डहरिया

हुड़दंगियों पर कार्रवाई से लौटाई गई शांति

कोरबा: जिले के लोकप्रिय पिकनिक स्थल झोराघाट में रविवार को पुलिस की गश्त और सख्ती के बाद माहौल शांतिपूर्ण नजर आया। पिछले रविवार को यहां हजारों की भीड़, शराबखोरी, और अराजकता की खबरों के बाद कटघोरा पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस की टीम ने पिकनिक स्पॉट झोराघाट में रविवार को मोर्चा संभाला और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए लगभग 20 वाहनों पर कार्रवाई की। इन वाहनों में बिना नंबर प्लेट, तेज साइलेंसर और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की गाड़ियां शामिल थीं।

पुलिस की सक्रियता से झोराघाट का माहौल पूरी तरह शांत रहा और परिवारों तथा आम नागरिकों को अब बिना किसी डर या परेशानी के पिकनिक का आनंद लेने का अवसर मिला। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह निगरानी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे स्थल की गरिमा बनी रहे।

कटघोरा पुलिस की यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि जनता के मनोरंजन स्थलों को असामाजिक गतिविधियों से मुक्त रखा जाएगा और किसी भी प्रकार की बदतमीज़ी या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…