,

अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, विमान कोच्चि लौटाया गया; 180 से अधिक यात्री थे सवार

BY: Yoganand Shrivastva

कोच्चि: केरल के कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने पर पायलट ने एहतियातन इसे कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। इस उड़ान में 180 से अधिक यात्री और क्रू मेंबर्स मौजूद थे।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट संख्या 6E-1403 शुक्रवार रात 11:10 बजे कोच्चि से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या का संकेत मिलने पर विमान को करीब 1:44 बजे वापस कोच्चि लाया गया। इसके बाद यात्रियों को लगभग 3:30 बजे दूसरी फ्लाइट से अबू धाबी भेजा गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, यह उड़ान ए320 नियो विमान से संचालित की जा रही थी। फिलहाल इंडिगो की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।


एक दिन पहले इंदौर में भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में भी तकनीकी समस्या सामने आई थी। विमान के इंजन में खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने ‘पैन-पैन’ संदेश भेजते हुए एहतियाती कदम उठाए और सुरक्षित लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…