Sydney Terrorist Attack: मृतकों की संख्या बढ़कर 16, पिता-पुत्र ने बरसाईं गोलियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sydney Terrorist Attack

Sydney Terrorist Attack: मृतकों की संख्या बढ़कर 16, पिता-पुत्र ने बरसाईं गोलियां: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुए भीषण आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इस गोलीबारी में एक बच्चे समेत कई लोगों की जान गई है। यह हमला उस समय हुआ, जब बॉन्डी बीच पर यहूदियों के पर्व हनुक्का का समारोह चल रहा था।

Sydney Terrorist Attack: पिता और बेटे ने की अंधाधुंध फायरिंग

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, हमले को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पिता और बेटा थे। पुलिस ने मौके पर ही 50 वर्षीय पिता को मार गिराया, जबकि 24 वर्षीय बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Sydney Terrorist Attack:विस्फोटक डिवाइस भी बरामद

पुलिस ने हमलावरों की एक गाड़ी से विस्फोटक डिवाइस भी बरामद किए हैं, जिन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

प्रधानमंत्री एंथनी एलबनीज़ का बयान

भारत के लिए अजनबी नहीं है ऑस्ट्रेलिया के अगले प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस |  Australia next Prime Minister Anthony Albanese is no stranger to India

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एलबनीज़ ने इस घटना को आतंकी हमला करार देते हुए कहा कि यहूदियों के खिलाफ नफरत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी मानसिकता को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

ट्रंप ने हमले की निंदा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया और ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एफबीआई ने भी जांच में सहयोग की पेशकश की है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले – इंसानियत का सबसे बुरा रूप

न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क ने कहा कि मरने वालों की संख्या रातोंरात 12 से बढ़कर 16 हो गई है। इनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है, जबकि तीन अन्य बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। उन्होंने कहा, “यह इंसानियत का सबसे बुरा रूप है, जिसने पूरे समुदाय को झकझोर दिया है।”

यह खबर भी पढ़ें: PM Modi चार दिन में तीन देशों का दौरा करेंगे,इथियोपिया यात्रा से भारत को मिलेंगे वैश्विक और कूटनीतिक फायदे

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने