दिल्ली भ्रमण से लौट रही नवोदय विद्यालय की छात्राएं शिवा ढाबे पर खाना खाने के बाद बीमार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
navodaya vidyalaya

बुलंदशहर के स्याना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं के साथ हुई फूड पॉयजनिंग की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दिल्ली भ्रमण से लौटते वक्त छात्राओं की बस ने बुलंदशहर और हापुड़ के बीच स्थित शिवा ढाबे पर रुकी थी। ढाबे पर खाना खाने के बाद करीब दो दर्जन छात्राएं बीमार हो गईं। रविवार को विद्यालय के 126 बच्चों का एक समूह दिल्ली के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा करने गया था।

वापसी के दौरान छिजारसी टोल प्लाजा के पास स्थित शिवा ढाबे पर बच्चों को खाना खिलाया गया। खाने के बाद कई छात्राओं को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उन्हें हापुड़ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को रात में विद्यालय भेजा गया।

लेकिन सोमवार सुबह कुछ छात्राओं की हालत फिर बिगड़ गई। 19 छात्राओं को स्याना सीएचसी में और बाकी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम स्याना गजेन्द्र सिंह, सीओ स्याना और एसओ अस्पताल पहुंचे। सीएमओ मंजू अग्रवाल ने भी सीएचसी स्याना में बच्चों का हाल जाना।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने ढाबे पर छापेमारी की। जांच में यह पता चला कि छात्राएं पूरे दिन भूखी रही थीं और रात को ढाबे पर खाना खाया, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई इस घटना ने बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज में भी लापरवाही की बात सामने आई। परिजनों ने भी आरोप लगाया कि उन्हें समय पर सूचित नहीं किया गया और बच्चों के इलाज में भी खामियां रही।

सीएमओ मंजू अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय तक भूखा रहने के बाद बच्चों ने खाना खाया, जिससे पेट दर्द, उल्टी, घबराहट जैसी शिकायतें होने लगीं। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है और उन्हें उचित चिकित्सा दी जा रही है।

स्याना एसडीएम गजेन्द्र सिंह ने भी स्थिति की पुष्टि की और बताया कि रात को खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत खराब हो गई। अब उनका इलाज स्याना सीएचसी में किया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य पीके रॉय ने कहा कि दिल्ली टूर के दौरान जाम की वजह से खाना देने में देरी हुई थी, लेकिन बच्चों को ढाबे पर खाना दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह ठंडे पानी में स्नान और प्राकृतिक उल्टी होने की वजह से छात्राएं बीमार हुईं, और इसमें विद्यालय की कोई लापरवाही नहीं है।

मोनालिसा विवाद: निर्देशक सनोज मिश्रा ने वसीम रिजवी के आरोपों का किया पर्दाफाश

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन