,

रामानुजगंज में राज्य स्तरीय कुडो आत्मरक्षा शिविर का शानदार समापन, 400 प्रतिभागियों ने लिया भाग

रामानुजगंज में राज्य स्तरीय कुडो आत्मरक्षा शिविर का शानदार समापन, 400 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

बलरामपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंगल भवन, रामानुजगंज में आयोजित राज्य स्तरीय सात दिवसीय आवासीय कुडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को सफल समापन हुआ। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए लगभग 400 बालक-बालिकाओं ने आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश


प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। प्रशिक्षुओं ने कुडो की विविध तकनीकों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की अध्यक्षता
समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज मुख्य अतिथि रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट कुडो एसोसिएशन बलरामपुर की चेयरमैन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने की। अतिथियों ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता है और यह युवाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास और शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है।

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी


कार्यक्रम में एसडीओपी बजी लाल सिंह, थाना प्रभारी अजय साहू, बीएमओ महेश गुप्ता, जनपद पंचायत के सीईओ, पार्षद गण, जनभागीदारी अध्यक्ष विकास गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकार और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह खबर भी पढ़ें: शहर में मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात, चोर 25 लाख के फोन लेकर फरार

समापन और आभार प्रदर्शन
शिविर का संचालन डिस्ट्रिक्ट कुडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास दोहरे एवं सचिव रवि पांडे के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष और सचिव ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के साथ शिविर का समापन हुआ और आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…