,

अब तेज और सुरक्षित होगी स्पीड पोस्ट डिलीवरी, सरकार ने किया बड़ा बदलाव

- Advertisement -
Ad imageAd image
अब तेज और सुरक्षित होगी स्पीड पोस्ट डिलीवरी, सरकार ने किया बड़ा बदलाव

BY: MOHIT JAIN

भारतीय डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) के टैरिफ में 13 वर्षों बाद महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। यह नया रिवाइज्ड टैरिफ और नई सुविधाएं 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगी। स्पीड पोस्ट, जो 1 अगस्त 1986 को शुरू हुई थी, देशभर में तेज और भरोसेमंद डिलीवरी के लिए जाना जाता है।

इंडिया पोस्ट के आधुनिकीकरण और प्राइवेट कूरियर कंपनियों से मुकाबले को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे न सिर्फ डिलीवरी की गति बढ़ेगी बल्कि सुरक्षा और ट्रैकिंग के विकल्प भी बेहतर होंगे।

स्पीड पोस्ट में नई सुविधाएं

डाक विभाग ने कस्टमर सुविधा और भरोसे को बढ़ाने के लिए कई नई सेवाओं की शुरुआत की है:

  • रजिस्ट्रेशन सर्विस: अब स्पीड पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। डिलीवरी सिर्फ एड्रेसी या उनके ऑथराइज्ड व्यक्ति को होगी। शुल्क: ₹5 प्रति आइटम + GST।
  • OTP आधारित डिलीवरी: डिलीवरी तभी होगी जब एड्रेसी OTP वेरिफाई करेगा। शुल्क: ₹5 प्रति आइटम + GST।
  • छात्रों के लिए डिस्काउंट: स्टूडेंट्स को टैरिफ पर 10% की छूट मिलेगी।
  • नए बल्क कस्टमर्स के लिए छूट: बड़े कस्टमर को 5% डिस्काउंट मिलेगा।
  • एसएमएस सूचना: डिलीवरी से जुड़ी जानकारी अब SMS के जरिए मिलेगी।
  • ऑनलाइन बुकिंग और रियल-टाइम अपडेट: यूजर्स को अब ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी की रियल-टाइम स्थिति देखने की सुविधा भी मिलेगी।

नई टैरिफ दरें

सरकार ने स्पीड पोस्ट के शुल्क को भी रिवाइज किया है। नई दरें इस प्रकार हैं:

  • 50 ग्राम तक: लोकल ₹19, लंबी दूरी ₹47
  • 51-250 ग्राम: लोकल ₹24, 200 किमी तक ₹59, 201-500 किमी ₹63, 501-1000 किमी ₹68, उससे अधिक दूरी ₹77
  • 251-500 ग्राम: लोकल ₹28, 200 किमी तक ₹70, 201-500 किमी ₹75, 501-1000 किमी ₹82, 1001-2000 किमी ₹86, उससे अधिक दूरी ₹93

इन बदलावों से स्पीड पोस्ट की डिलीवरी और भी तेज़, सुरक्षित और पारदर्शी होगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा में तेज़ी और तसल्ली दोनों मिलेगी। उनका कहना है कि ये कदम इंडिया पोस्ट को और टेक्नोलॉजी-आधारित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

इस बदलाव के बाद, भारत में स्पीड पोस्ट न केवल निजी कूरियर सेवाओं का मजबूत विकल्प बनेगी बल्कि छात्रों और बड़े कस्टमर के लिए विशेष लाभ भी उपलब्ध होंगे।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी