,

MP News: मध्यप्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 42.74 लाख नाम हटाए गए

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट- आकाश सेन

MP News: मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची की पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के बाद राज्य की मतदाता सूची से कुल 42 लाख 74 हजार 160 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि SIR का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और उसी के आधार पर ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई है।

MP News: मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम कटे, प्रथम चरण पूरा

MP News: आंकड़ों के अनुसार, हटाए गए नामों में 8 लाख 46 हजार मृत मतदाता, 31 लाख 51 हजार स्थानांतरित या लंबे समय से अनुपस्थित (शिफ्टेड/एब्सेंट) मतदाता, और 2 लाख 77 हजार ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए। निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद नागरिकों को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा, ताकि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से हट गया हो, तो उसे फिर से जोड़ा जा सके।

SIR अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

  • 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं ने गणना पत्रक प्रस्तुत किए
  • प्रदेश में 42 लाख 74 हजार 160 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कटे
  • शिफ्टेड और अब्सेंट 31.51 लाख मतदाता यानी 5.49%
  • मृत्यु वाले मतदाता 8.46 लाख यानी 1.47%
  • एक से अधिक जगह इनरोल्ड मतदाता 2.77 लाख यानी 0.48%
  • दावे आपत्ति की प्रक्रिया
  • 22 जनवरी 2026 तक चलेगी
  • फिर जांच का फेस चलेगा
  • 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी
  • 23 594 मल्टीपल मतदाता बुरहानपुर
  • 22808 मल्टीपल मतदाता इंदौर
  • 14918 मल्टीपल मतदाता धार

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की