,

Singrauli में नाबालिग छात्र की हत्या से सनसनी, विरोध में थाने पर हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Singrauli

Report by: Suresh Kumar

Singrauli: सिंगरौली जिले में 15 वर्षीय छात्र की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने मोरवा थाने पर हमला कर पत्थरबाजी की और एक कार में आग लगा दी। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Singrauli: चार दिन से लापता छात्र का जंगल में मिला शव

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र पवन शाह की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार दिन से लापता छात्र का शव जंगल में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर से परिजनों में मातम छा गया और क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

Singrauli

Singrauli: 9 मार्च की रात घर से निकला था छात्र

जानकारी के अनुसार साईं नगर वार्ड क्रमांक 8 निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से बिना बताए बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने मोरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और अपहरण की आशंका जताई।

Singrauli: पुलिस जांच में सामने आए दो संदिग्ध

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस दो संदिग्धों तक पहुंची। इसी दौरान जंगल क्षेत्र से एक किशोर का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Singrauli: शव की पहचान पवन शाह के रूप में हुई

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान पवन शाह के रूप में कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने छात्र की बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था।

Singrauli: दो आरोपी हिरासत में, हत्या कबूल

पुलिस ने मामले में सुधांशु गुप्ता और मोहम्मद इरशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा में हैं और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

Singrauli: एसपी ने गठित की विशेष जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Singrauli: इलाके में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

इस जघन्य हत्या के बाद पूरे सिंगरौली जिले में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

read also: Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को