हाथरस में चौंकाने वाली वारदात: ननद की शादी के लिए रखी 50 लाख की ज्वैलरी भाभी ने चुराई, मायके भेजकर रची साजिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हाथरस (उत्तर प्रदेश): जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी ही ननद की शादी के लिए रखी गई करीब 50 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली और उन्हें अपने मायके भेज दिया। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरा मामला उजागर कर दिया और चोरी गए गहने बरामद कर लिए।

ननद की शादी के लिए रखे थे गहने

जानकारी के अनुसार, मामला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र का है। अकरम उर्फ कलुआ नामक व्यक्ति ने अपनी बहन की शादी के लिए सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती आभूषण घर में रखे थे। शादी 11 नवंबर को तय थी, लेकिन 23-24 अक्टूबर की रात अचानक गहने गायब हो गए।

जब कलुआ को चोरी की जानकारी मिली, तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा तक पहुंचा, जिन्होंने जांच के आदेश दिए।

सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि घर की ही बहू ने की थी। दरअसल, कलुआ की पत्नी का अपनी ननद से मनमुटाव चल रहा था। वह नहीं चाहती थी कि इतने कीमती गहने ननद की शादी में खर्च किए जाएं। इसी नाराजगी में उसने चोरी की योजना बनाई। पत्नी ने मौका पाकर गहनों को घर से निकाल लिया और उन्हें अपने मायके भेज दिया।

कबूली जुर्म, पुलिस ने बरामद किए जेवर

जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी और कलुआ को पत्नी पर शक हुआ, तो उसने सख्ती से पूछताछ की। तब जाकर पत्नी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके मायके से सभी गहने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना परिवारिक रिश्तों में उपजे अविश्वास और लालच का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है।

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया