,

जांजगीर-चांपा में युवती से गैंगरेप की शर्मनाक वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार

Shameful incident of gang rape of a girl in Janjgir-Champa, four accused arrested

संवाददाता: देवेंद्र श्रीवास

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चांपा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप जैसी शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का परिवार एक कृषि फार्म में रहता है और वहीं काम भी करता है। आरोपी पहले से पीड़िता के परिवार को जानते थे और इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। चारों युवक खाने का बहाना बनाकर युवती के घर पहुंचे। घर में घुसने के बाद उन्होंने शराब पी और खाना खाया।

इसी दौरान युवती की मां और भाई किसी जरूरी काम से बाहर चले गए। आरोपियों ने पीड़िता के पिता को भी बहाने से घर से बाहर भेज दिया। जब युवती अकेली रह गई, तब चारों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत चांपा थाना जाकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, इनमें से तीन आरोपी सगे भाई हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

इस जघन्य अपराध ने जिले में सनसनी फैला दी है और लोग आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

ग्वालियर में पुष्पा फिल्म जैसी खैर की लकड़ी तस्करी, 35 क्विंटल लकड़ी नदी में फेंकी गई

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…