,

Balod Storm News : बालोद में भीषण आंधी-तूफान का कहर, 150 फीट ऊंचा BSNL टावर गिरा, दर्जनों पेड़ उखड़े, बिजली और यातायात प्रभावित

- Advertisement -
Ad imageAd image

Balod Storm News : सुबह 5 बजे आए तूफान ने मचाई तबाही

Balod Storm News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे आए भीषण आंधी-तूफान ने कई गांवों में भारी तबाही मचा दी। ग्राम भेड़िया नवागांव, बोड़की और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के कारण दर्जनों पेड़ उखड़ गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा। अचानक आए इस तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Balod Storm News

Gold-Silver Import Price Update : सरकार ने घटाई बेस इंपोर्ट वैल्यू, जानिए ग्राहकों पर कितना पड़ेगा असर

Balod Storm News : 150 फीट ऊंचा BSNL टावर गिरा

तूफान की सबसे बड़ी घटना ग्राम भेड़िया नवागांव में देखने को मिली, जहां लगभग 150 फीट ऊंचा बीएसएनएल टावर तेज हवाओं की चपेट में आकर धराशायी हो गया। टावर गिरने के बाद इलाके में दूरसंचार सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

Balod Storm News

Balod Storm News : कई मकानों के छप्पर और टीन शेड उड़े

आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई ग्रामीणों के मकानों के छप्पर और टीन शेड उड़ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

Balod Storm News

Women Empowerment and Leadership जामताड़ा में भाजपा का कुनबा बढ़ा: मेंझिया पंचायत समिति सदस्य लुखिमुनि सोरेन दर्जनों महिलाओं के साथ बीजेपी में शामिल

Balod Storm News : मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़, यातायात हुआ बाधित

तूफान के चलते ग्राम बोड़की और भेड़िया नवागांव के बीच खार मुख्य मार्ग पर चार बड़े पेड़ गिर गए, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए पेड़ों को हटाया और सड़क को फिर से चालू कराया।

Balod Storm News

Balod Storm News : बिजली व्यवस्था भी हुई प्रभावित

तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को बिजली और संचार सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Balod Storm News : प्रशासन करेगा नुकसान का आकलन

सुबह अचानक आई तेज गर्जना और तूफानी हवाओं ने कुछ ही मिनटों में व्यापक नुकसान पहुंचाया। स्थानीय स्तर पर हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है।

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)