सेंसेक्स और निफ्टी में पांच फीसदी ‎गिरावट रही

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

घरेलू इक्विटी बाजारों में लगातार चार सप्ताह की तेजी के बाद पहली बार साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल ब्याज दरों में कम कटौती की संभावना जताने और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। दोनों सूचकांक पिछले 5 कारोबारी सत्र में नुकसान में रहे, जो निफ्टी का 18 नवंबर, 2024 के बाद और सेंसेक्स का 26 अक्टूबर, 2023 के बाद गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला रहा। इस हफ्ते सेंसेक्स 5 फीसदी और निफ्टी 4.7 फीसदी नुकसान में रहे, जो 17 जून, 2022 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। बीते सप्ताह पांच कारोबारी ‎दिनों पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 215.59 अंक की गिरावट के साथ 81,917.53 अंक पर खुला और 384.55 अंक गिरकर 81,748.57 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 49.45 अंक फिसलकर 24,718.85 अंक पर खुला और 100.05 अंक की गिरावट के साथ 24,668.25 अंक पर आ गया। अमेरिकी फेड के ब्याज दर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में बिकवाली के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 617.83 अंक गिरकर 81,130.74 अंक पर खुला और 1,064.12 अंक टूटकर 80,684.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 199.75 अंक गिरकर 24,468.50 अंक पर खुला और 332.25 अंक गिरकर 24,336 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 428.09 अंक गिरकर 80,268.36 पर खुला और 502.25 अंक टूटकर 80,182.20 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 104.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,231.65 के स्तर पर खुला और 137.16 अंक फिसलकर 24,198.85 पर बंद हुआ। अगले साल ब्याज दरों में कम कटौती के अमेरिकी फेड के अनुमान और लगातार चौथे दिन बिकवाली हावी रहने की वजह से घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को खुलते ही धड़ाम हो गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,162.12 अंक की गिरावट के साथ 79,020.08 अंक पर खुला और 964.15 अंकों की गिरावट के साथ 79,218.05 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 328.55 अंक फिसलकर 23,870.30 अंक पर खुला और 247.15 अंक टूटकर 23,951.70 पर बंद हुआ। घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक फिसलकर 79,003.97 अंक पर खुला और 1,176.46 अंक टूटकर 78,041.59 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 63.8 अंक की गिरावट के साथ 23,887.90 अंक पर खुला और निफ्टी 364.21 अंक फिसलकर 23,587.50 पर बंद हुआ।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने