,

शिवनाथ नदी पर SDRF का मॉक ड्रिल, बाढ़ से निपटने की तैयारी

SDRF's mock drill on Shivnath river, preparation to deal with flood

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया अवलोकन, SDRF की तैयारी की सराहना
मानसून के आगमन से पहले दुर्ग प्रशासन ने बाढ़ जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत शिवनाथ नदी के तट पर एक दिवसीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) द्वारा आयोजित इस अभ्यास में कलेक्टर अभिजीत सिंह समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

SDRF ने किया जीवंत बचाव अभ्यास

इस मॉक ड्रिल में SDRF के जवानों ने बाढ़ की स्थिति में किए जाने वाले विभिन्न बचाव अभियानों का जीवंत प्रदर्शन किया।

गांव में फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना

बाढ़ प्रभावित गांवों से रेस्क्यू

आत्महत्या के प्रयास कर रहे व्यक्ति को पुल से बचाना

नदी में डूबे हुए व्यक्ति के शव को पानी से बाहर निकालना

डूबे व्यक्ति को CPR और तत्काल प्राथमिक उपचार देना

बचाव कार्य के दौरान मोटरबोट के पलटने जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्रवाई

इन सभी अभियानों के दौरान SDRF जवानों ने आधुनिक बचाव उपकरणों का उपयोग कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इससे यह स्पष्ट हुआ कि SDRF बाढ़ जैसी आपदा में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम है।

कलेक्टर ने SDRF की कार्यप्रणाली की सराहना

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने SDRF टीम के साथ मोटरबोट में सवार होकर शिवनाथ नदी में भ्रमण किया और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने SDRF जवानों की तत्परता, तकनीकी दक्षता और विषम परिस्थितियों में काम करने की क्षमता की सराहना की।
उन्होंने कहा, “मानसून आने को है, ऐसे में SDRF की यह मॉक ड्रिल जिले को आपदा प्रबंधन में सक्षम बनाएगी। SDRF पूरी तरह तैयार है और यह अभ्यास इसकी प्रमाणिकता है।”

अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी

कलेक्टर ने शिवनाथ नदी और अन्य नालों में हो रहे अतिक्रमण पर भी चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “नदी-नालों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के