,

Saudi Arabia: मक्का में पवित्र ग्रैंड मस्जिद से कूद कर आत्महत्या की कोशिश, युवक का Video Viral

- Advertisement -
Ad imageAd image
saudi-arabia-mecca-masjid-al-haram-suicide-attempt-security-guard-saves-life

by: vijay nandan

Saudi Arabia: रियाद/मक्का, सऊदी अरब के मक्का स्थित पवित्र मस्जिद अल-हरम में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, मस्जिद में तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचा ली गई। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सऊदी अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही व्यक्ति ने खतरनाक कदम उठाने का प्रयास किया, मस्जिद की सुरक्षा में तैनात स्पेशल फोर्स के जवान तुरंत हरकत में आए और उसे जमीन पर गिरने से पहले ही पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों की तत्परता साफ नजर आ रही है।

मक्का क्षेत्र के अमीरात की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि राहत अभियान के दौरान एक सुरक्षाकर्मी को चोटें आई हैं, जिनमें हल्के फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। जान देने की कोशिश करने वाले व्यक्ति और घायल गार्ड—दोनों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

सऊदी गृह मंत्रालय ने कहा कि मस्जिद अल-हरम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित टीमें लगातार तैनात रहती हैं। इस घटना के बावजूद मस्जिद में नमाज और धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहीं।

इस बीच, ग्रैंड मस्जिद के मुख्य इमाम ने श्रद्धालुओं से मस्जिद की पवित्रता का सम्मान करने, नियमों का पालन करने और इबादत पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं में जीवन की रक्षा को सर्वोपरि माना गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पवित्र स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सऊदी प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की