Sasaram में मैट्रिक परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों ने किया प्रवेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sasaram

Report by: Avinash Srivastwa, Edit by: Priyanshi Soni

Sasaram: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा जिले के 58 केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हो गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। अधिकांश विद्यार्थी निर्धारित समय से एक घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंच गए। प्रवेश से पहले उनके प्रवेश-पत्र, पहचान पत्र और केवल बाॅल पेन की जांच की गई।

Sasaram: परीक्षा केंद्रों के बाहर लागू रही धारा 144

परीक्षार्थियों द्वारा लाए गए मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैग को परीक्षा केंद्रों पर जमा कराया गया। छात्रों को बिना जूते-मोजे के ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिली। परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रही। इसके अलावा आसपास के साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकानों को भी बंद रखा गया।

Sasaram: दो पालियों में परीक्षा आयोजित

Sasaram

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई। दोनों पालियों में छात्रों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही सभी छात्रों को बाहर जाने की अनुमति मिली।

Sasaram: अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी उदिता सिंह, सदर एसडीओ डॉ. नेहा कुमारी, डीएसपी दिलीप कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय सहित अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

Sasaram: जिले के 58 केंद्रों पर परीक्षा चल रही

17 फरवरी से शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। जिले के कुल 58 परीक्षा केंद्रों में 47,199 परीक्षार्थी शामिल हैं। पहली पाली में 23,900 और दूसरी पाली में 23,299 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा संचालन के लिए लगभग 3,000 शिक्षकों की तैनाती की गई है। सासाराम में 28, डेहरी में 16 और बिक्रमगंज में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Sasaram: सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नए गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से आधा घंटा पहले प्रवेश की अनुमति दी गई। जूता पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रतिबंधित है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात हैं। जिलाधिकारी ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे अपने-अपने केंद्रों पर समय से पहुंचें और परीक्षा को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न करें।

Read also: Katihar पुलिस पर हमला, शराबियों को छुड़ाने का प्रयास, 4 के खिलाफ दर्ज FIR

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को