Sasaram: देवदूत बनकर आए आरपीएफ जवान, चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान; एएसआई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sasaram

रिपोर्ट: अविनाश श्रीवास्तव

Sasaram पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। आरपीएफ के एक एएसआई की मुस्तैदी और फुर्ती ने चलती ट्रेन के नीचे जा रहे एक यात्री को नई जिंदगी दी। हालांकि, इस साहसी कार्य के दौरान आरपीएफ अधिकारी स्वयं चोटिल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिग्नल होते ही दौड़ पड़ी ट्रेन, अनियंत्रित होकर गिरा यात्री

Sasaram घटनाक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 12819 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सासाराम स्टेशन पर सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी थी। इस दौरान एक यात्री ट्रेन से नीचे प्लेटफॉर्म पर उतर गया। अचानक सिग्नल ग्रीन होने पर ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के खतरनाक गैप (दरवाजे के पास) में गिरने लगा।

एएसआई दिलीप कुमार की जांबाजी: खुद चोटिल होकर बचाई जान

Sasaram प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई दिलीप कुमार ने जैसे ही यात्री को गिरते देखा, उन्होंने बिना एक पल गंवाए दौड़ लगा दी। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्री को खींचकर पटरी की ओर जाने से रोक लिया। इस जद्दोजहद में यात्री तो पूरी तरह सुरक्षित बच गया, लेकिन प्लेटफॉर्म पर गिरने के कारण एएसआई दिलीप कुमार के पैरों में चोटें आईं। उन्हें तत्काल सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अब स्थिर है।

सहम गया था यात्री, आरपीएफ ने सुरक्षित किया रवाना

Sasaram हादसे के बाद यात्री बुरी तरह घबरा गया था। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जवानों ने यात्री को प्लेटफॉर्म पर बैठाकर पानी पिलाया और प्राथमिक जांच की। आरपीएफ ने उसे इलाज का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन यात्री ने अपनी यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई। इसके बाद उसे सुरक्षित उसी ट्रेन (संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Read this: Dumka दुमका में भीषण सड़क हादसा: हाईवा और कंटेनर की टक्कर के बाद लगी आग, 4 गाड़ियां जलकर राख, एक की मौत

Anti Naxal Operation: बीजापुर में पुलिस-माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर

Anti Naxal Operation: इंद्रावती नदी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़

Rohtas NH-2 पर ट्रैवलर-ट्रक की भीषण टक्कर, 1 की मौत, 19 घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र

Aurangabad में सड़क धंसने से पलटा ट्रक, दो सगी बहनों की मौत

Report by: Dina Nath Aurangabad: बीती शाम औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र

Herbertpur में पुलिया से टकराई टाटा नेक्सॉन कार, चालक सुरक्षित

Report by: Indrapal Singh Herbertpur: देहरादून जनपद के हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र में

Road Accident: पेंड्रा में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 50 ग्रामीण घायल

Road Accident: शादी में जा रहे ग्रामीणों से भरा वाहन खेत में

Electricity Theft Action: मुंगेली में बिजली चोरी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन

Electricity Theft Action: अवैध हुकिंग और बढ़ती शिकायतों पर सख्त रुख Electricity

Haridwar: हरिद्वार में नई पुलिया रातोंरात ढही, स्थानीय लोग नाराज

Report by: Dharmraj Haridwar: हरिद्वार के रामधाम-रावली महदूद मार्ग पर बनी नई

Child Death Case: भानुप्रतापपुर में डेढ़ साल की मासूम की मौत

Child Death Case: ट्रैक्टर से कुचलने की घटना, नाबालिग चालक पर आरोप

Road Accident: सिरसागंज में भीषण सड़क हादसा, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident: करहल रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर Road Accident:

Cyber Crime Punishment: शिक्षा से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग होता प्रशस्त

Cyber Crime Punishment: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिक्षा से

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. रायगढ़ में पिकअप

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. विदेशी नागरिकों के

Horoscope 26-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का भविष्यफल