,

Sarathi Didi Scheme: महिलाओं के सफर को सुरक्षित बनाएगी ‘सारथी दीदी’, 24×7 निगरानी के साथ रोजगार का भी मिलेगा अवसर

Sarathi Didi Scheme

Report: Vandna Rawat

Sarathi Didi Scheme लखनऊ में महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए ‘सारथी दीदी’ पहल को आगे बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला यात्रियों के लिए महिला चालकों की विशेष सेवा के साथ यात्रा के दौरान 24×7 सुरक्षा निगरानी की व्यवस्था विकसित करने की योजना है। इसमें आपात स्थिति में एसओएस बटन, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और पुलिस सहायता के लिए तत्काल समन्वय जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

महिला यात्रियों को मिलेगा महिला चालक का विकल्प

Sarathi Didi Scheme ‘सारथी दीदी’ पहल के तहत महिलाओं को ई-रिक्शा, दोपहिया और कैब चलाने का विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इससे महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान महिला चालक का विकल्प मिल सकेगा। साथ ही महिलाओं को परिवहन क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का अवसर भी तैयार होगा।

आपात स्थिति में एसओएस के जरिए सहायता लेने की सुविधा और 24 घंटे निगरानी करने वाला कंट्रोल रूम व्यवस्था का हिस्सा होगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ समन्वय कर सहायता पहुंचाने की योजना है।

शहर से गांव तक पहुंचाने की तैयारी

Sarathi Didi Scheme योगी सरकार इस सेवा को केवल शहरों तक सीमित रखने के बजाय गांवों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भारत टैक्सी मॉडल के तहत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों यानी पैक्स को जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में राइड-हेलिंग और डिलीवरी सेवाओं के विस्तार की योजना बनाई जा रही है।

इस व्यवस्था के जरिए गांवों से बाजार, अस्पताल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन या नजदीकी शहर तक आने-जाने के लिए डिजिटल माध्यम से वाहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

पैक्स के जरिए ग्रामीण मोबिलिटी को मिलेगा नया स्वरूप

Sarathi Didi Scheme प्राथमिक कृषि ऋण समितियां अब तक मुख्य रूप से ग्रामीण ऋण और कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए जानी जाती हैं। प्रस्तावित मॉडल में इन्हें राइड-हेलिंग और डिलीवरी सेवाओं से जोड़कर ग्रामीण परिवहन व्यवस्था के विस्तार में इस्तेमाल किया जाएगा।

‘सारथी दीदी’ के जरिए एक ओर महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का विकल्प देने की योजना है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को ई-रिक्शा, दोपहिया और कैब संचालन का प्रशिक्षण देकर परिवहन क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Read this: Kohat Mosque Blast: पाकिस्तान की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक से राहुल गांधी नाराज, EC पर लगाए गंभीर आरोप

TMC: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

Asian Games में भारत की शानदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन

Moody’s ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, FY27 में 7% GDP ग्रोथ की उम्मीद

BY: Yoganand Shrivastva Moody’s वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और मध्य

Child Passport Rules: बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, अब 5 साल होगी वैधता

BY: Yoganand Shrivastva Child Passport Rules पासपोर्ट से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण