संभल: भोर में शुरू हुई 24 कोशीय तीर्थ परिक्रमा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sambhal: 24 Kosiya pilgrimage started at dawn

हजारों श्रद्धालु कर रहे धार्मिक परिक्रमा

उत्तर प्रदेश का धार्मिक जनपद संभल आज फिर से आस्था के रंग में रंग गया है। दीपावली के चार दिन बाद आयोजित होने वाली 24 कोशीय तीर्थ परिक्रमा शुक्रवार भोर में करीब चार बजे वंश गोपाल मंदिर से विधिवत रूप से शुरू हुई। यह परिक्रमा वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।

संभल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यहां 68 तीर्थ और 19 पवित्र कूप स्थित हैं। इनमें संबलेश्वर, चंदेश्वर और भुवनेश्वर तीर्थ प्रमुख हैं, जिनका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व बताया जाता है। इन्हीं पवित्र स्थलों की परिक्रमा को “24 कोशीय तीर्थ परिक्रमा” कहा जाता है, जो तीन ब्लॉकों से होकर गुजरती है।

श्रद्धालु भक्ति भाव से पैदल चलकर परिक्रमा मार्ग पूरा कर रहे हैं। परिक्रमा का समापन शनिवार की भोर में होगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम किए हैं।

परिक्रमा मार्ग को पहले ही गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। साथ ही श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए मोबाइल वॉटर टैंक, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सहायता केंद्र लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर मजिस्ट्रेट और यातायात पुलिस टीम तैनात है।

फिरोजपुर पुल के पास हाईवे पर यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार अपनी टीम के साथ ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई भी स्वयं परिक्रमा मार्ग की निगरानी कर रहे हैं, ताकि यह ऐतिहासिक तीर्थ परिक्रमा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी