,

Munger: 30 वर्षीय रीना देवी का फंदे से शव मिला, संदिग्ध मौत पर जांच जारी

Munger

Report by: Athar Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Munger: मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार, कृष्णा रोड स्थित मंडल टोला में 30 वर्षीय विवाहिता रीना देवी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Munger: परिजनों का आरोप

Munger

परिजनों ने महिला की मौत को हत्या बताते हुए मोहल्ले के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से महिला को फोन और मिलने के लिए परेशान कर रहा था।

Munger: घटना की पृष्ठभूमि

घटना के समय पति शादी समारोह में था। उसी दौरान आरोपी युवक घर पहुंचा और महिला से मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर देने से इंकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि आरोपी ने महिला का मोबाइल भी तोड़ दिया और लगातार मानसिक रूप से परेशान किया।

Munger: पुलिस जांच

महिला उसी रात थाना शिकायत करने गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्या तथा आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

read also: Police Firing Practice: BMP-07 में सभी पदाधिकारियों को कराया गया लक्ष्याभ्यास

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO