,

WaterContamination : अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, 42 सैंपल पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

WaterContamination

रिपोर्ट: दिनेश गुप्ता

WaterContamination : अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नवागढ़ इलाके में नल के पानी के दूषित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पानी के सैंपलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पीलिया फैलने का खतरा बढ़ गया है।

WaterContamination : जांच में 42 सैंपल संक्रमित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी P. S. Marko ने बताया कि नवागढ़ क्षेत्र से पानी के नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच कराई गई। जांच में एक ही दिन में लिए गए सैंपलों में से 42 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गईं। इलाके में कई लोग पीलिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

WaterContamination

WaterContamination : मरीजों का इलाज जारी

सीएमएचओ के अनुसार सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों को उबला या साफ पानी पीने की सलाह दी गई है।

WaterContamination : पीएचई विभाग को कार्रवाई के निर्देश

दूषित पानी की पुष्टि के बाद सीएमएचओ ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके और संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

ये भी जानिए : रायपुर-महासमुंद रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…