MP crime news : वनकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों का बाजार में जुलूस, 8 घंटे में गिरफ्तारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP crime news

रिपोर्ट: रिंकू सुमन

MP crime news : शमशाबाद के ग्राम छापर में वनकर्मियों पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला और उनसे अपराध के खिलाफ नारे भी लगवाए।

MP crime news : बाजार में जुलूस, लगवाए नारे

MP crime news : पुलिस ने आरोपियों से “अपराध करना पाप है”, “पेड़ काटना पाप है” और “पुलिस हमारी बाप है” जैसे नारे लगवाए। इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को कानून का संदेश देना और अपराधियों में भय पैदा करना बताया गया।

MP crime news

MP crime news : थाना प्रभारी ने क्या कहा

MP crime news : थाना प्रभारी Rajpal Singh Jadaun ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसी कार्रवाई से अपराधियों को यह संदेश जाता है कि कानून तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।

MP crime news : सागौन की लकड़ी जब्ती के दौरान हुआ था हमला

MP crime news : जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वन विभाग की टीम ग्राम छापर में सर्च अभियान के दौरान अवैध रूप से काटी गई कीमती सागौन की लकड़ी से भरी एक ट्रॉली जब्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने वनकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे कुछ कर्मचारी घायल हो गए।

MP crime news

MP crime news : वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

ये भी जानिए : Niwari: यादव समाज ने “यादव जी की लव स्टोरी” पर जताया विरोध, सीएम को ज्ञापन सौंप करी रोक की मांग