,

SuperSpecialityHospital : रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बढ़ेंगी उन्नत सुविधाएं, डीएम कार्डियोलॉजी की 4 सीटें मंजूर

SuperSpecialityHospital

SuperSpecialityHospital : रीवा, उप मुख्यमंत्री Rajendra Shukla ने कहा है कि रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को तृतीयक स्तर की सभी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि गंभीर मरीजों को अन्य शहरों में रेफर करने की जरूरत न पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल को इस स्तर तक विकसित किया जाए कि अन्य जिलों और राज्यों के मरीज भी यहां इलाज के लिए आएं।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने चिकित्सा सेवाओं, व्यवस्थाओं और मानव संसाधन की विस्तार से समीक्षा की।

SuperSpecialityHospital : डीएम कार्डियोलॉजी की 4 सीटों को मिली मंजूरी

रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब डीएम कार्डियोलॉजी की चार सीटों को स्वीकृति मिल गई है। इससे यहां सुपर स्पेशलिटी स्तर की पढ़ाई भी शुरू होगी। साथ ही भविष्य में अन्य विभागों में एमसीएच सीटों को भी मंजूरी मिलने की संभावना जताई गई है।

SuperSpecialityHospital : विन्ध्य क्षेत्र के लिए बना लाइफलाइन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल विन्ध्य क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है। यहां के डॉक्टर और स्टाफ समर्पण के साथ मरीजों का उपचार कर रहे हैं और प्रदेशभर में अस्पताल की सेवाओं की सराहना हो रही है। वर्तमान में यह अस्पताल राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सबसे अधिक मरीजों को उपचार देने वाला केंद्र बन चुका है।

SuperSpecialityHospital : एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के बढ़ते आंकड़े

अस्पताल में हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है—
एंजियोग्राफी: 2020 में 155 से बढ़कर 2025 में 2327
एंजियोप्लास्टी: 2020 में 80 से बढ़कर 2025 में 1371
अब तक अस्पताल में 29 ओपन हार्ट सर्जरी और 8 किडनी ट्रांसप्लांट भी सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं।

SuperSpecialityHospital : डॉक्टरों की पदोन्नति और प्रोत्साहन पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय पूरा होने पर चिकित्सकों को तत्काल पदोन्नति दी जाए। साथ ही उन्हें मिलने वाले प्रोत्साहन (इंसेंटिव) की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से मरीजों के बेहतर उपचार के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखने की अपेक्षा की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, चिकित्सा अधिकारी और विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे।

Read More : दतिया को ₹529 करोड़ के 71 विकास कार्यों की सौगात, 40 हजार किसानों को मिलेगा सिंचाई लाभ: सीएम

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…