T20 World Cup: भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, दोनों टीमें अजेय, सुपर 8 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
T20 World Cup

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभी तक टी20 विश्व कप 2026 में अजेय है। टीम ने बिना कोई मैच हारे सुपर 8 तक का सफर तय किया है। अब सुपर 8 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रहा है।

T20 World Cup: मैच का स्थल और समय

भारत और साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस साढ़े 6 बजे होगा। इस दिन सुपर 8 में कुल दो मैच होंगे, पहला मैच दोपहर 3 बजे श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले में खेला जाएगा।

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका भी अजेय

T20 World Cup

भारतीय टीम की तरह साउथ अफ्रीका ने भी टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारा है। 2024 के टी20 विश्व कप के फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने आए थे, जिसमें भारत ने खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी। अब दोनों टीमें फिर से इस बड़े टूर्नामेंट में भिड़ेंगी।

T20 World Cup: भारतीय टीम का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।

Read also: T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराकर किया शानदार प्रदर्शन, ट्रॉट को दी भावनात्मक विदाई