Gold- Silver Price: हफ्तेभर में सोना 2,300 और चांदी 8,000 रुपए महंगी, सोना 1.55 लाख और चांदी 2.50 लाख के पार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold- Silver Price

Gold- Silver Price: इस हफ्ते सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोना 2,300 रुपए बढ़कर 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले सप्ताह 13 फरवरी को इसकी कीमत 1.53 लाख रुपए थी। वहीं चांदी 2.42 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। यानी चांदी की कीमत में 8,000 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Gold- Silver Price: 2026 में अब तक सोना 22,000 और चांदी 20,000 रुपए महंगी

Gold- Silver Price

इस साल की शुरुआत से ही सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। वर्ष 2026 में अब तक सोना 22,000 रुपए और चांदी 20,000 रुपए तक महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को दोनों धातुओं ने अपना ऑल टाइम हाई भी बनाया था। उस दिन सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई थी।

Gold- Silver Price: 2025 में रिकॉर्ड तेजी, सोना 75% और चांदी 167% चढ़ी

पिछले साल भी कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1.33 लाख रुपए हो गया। यानी सालभर में करीब 57,000 रुपए (करीब 75%) की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह चांदी 86,000 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.30 लाख रुपए प्रति किलो हो गई। यानी लगभग 1.44 लाख रुपए (करीब 167%) की उछाल दर्ज की गई।

Gold- Silver Price: सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। हॉलमार्क एक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) के रूप में होता है, जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

  1. खरीद से पहले कीमत जरूर जांचें

सोना खरीदते समय उसका सही वजन और उस दिन का ताजा भाव विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से जरूर क्रॉस चेक करें। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।

read also: UP Jobs News ; यूपी में ITI और बीए उत्तीर्ण के लिए नौकरी का बड़ा अवसर. 25 फरवरी को यहां लगा रहा रोजगार मेला