,

Sagar : युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, सागर–छतरपुर रोड पर दो घंटे तक चक्का जाम

Sagar

रिपोर्ट: मुकुल शुक्ला

न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन

Sagar सागर–छतरपुर मार्ग पर युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। मृतक की पहचान कर्रापुर निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

स्कूल बस चालक थे मृतक, इलाज के दौरान हुई मौत

Sagar मृतक वीरेंद्र सिंह राजपूत साईं राम स्कूल की बस चलाते थे और सागर से बंडा तक शिक्षकों का अप-डाउन करते थे। परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले स्कूल प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई थी कि वीरेंद्र का इलाज सागर जिला अस्पताल में चल रहा है और परिजनों को बुलाया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में आक्रोश फैल गया।

जमीन विवाद में हत्या का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sagar परिजनों ने आरोप लगाया कि साईं राम स्कूल के प्रबंधक के साथ वीरेंद्र का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी कारण उनकी हत्या कराई गई है। प्रदर्शन के दौरान शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सागर जिले में यह पहली घटना नहीं है, लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मृतक के परिजनों की मांगें पूरी नहीं होतीं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Read this: Madhya Pradesh : पेसा से जनजातीय सशक्तिकरण को मिली नई दिशा, जनजागरूकता बढ़ाने पर राज्यपाल का जोर

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…