,

Madhya Pradesh : पेसा से जनजातीय सशक्तिकरण को मिली नई दिशा, जनजागरूकता बढ़ाने पर राज्यपाल का जोर

Madhya Pradesh

पेसा के प्रभावी क्रियान्वयन पर लोक भवन में समीक्षा बैठक

Madhya Pradesh राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि पेसा अधिनियम जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रभावशाली पहल है। इससे जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। लोक भवन में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने पेसा के सफल क्रियान्वयन और उसकी उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित रहे।

ग्राम सभाओं और शांति समितियों की भूमिका को बताया प्रेरणादायक

Madhya Pradesh राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पेसा नियमों के अंतर्गत गठित शांति एवं विवाद निवारण समितियों ने स्थानीय स्तर पर विवादों के समाधान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इससे सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूती मिली है। साथ ही जनजातीय समुदाय को अनावश्यक न्यायिक प्रक्रियाओं और आर्थिक बोझ से राहत मिली है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन सफल प्रयासों को बुकलेट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाए।

पेसा से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक विषयों की विस्तृत समीक्षा

Madhya Pradesh बैठक में पेसा ग्राम सभाओं के वित्तीय प्रबंधन, वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया, नजरी नक्शा, लंबित प्रस्ताव, पट्टों की स्थिति, तेंदूपत्ता संग्रहण भुगतान सहित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने पेसा के प्रचार-प्रसार, भविष्य की योजनाओं, चुनौतियों और उनके समाधान से अवगत कराया। साथ ही पेसा मोबिलाइज़र्स के मानदेय भुगतान को लेकर किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी दी गई।

Read this: Anuppur: असम के छात्र से मारपीट पर सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद 5 आरोपी छात्र निष्कासित

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…