इंदौर में शराब दुकान को लेकर हंगामा: देर रात रहवासियों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराब दुकान के खिलाफ लंबे समय से विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने अचानक पथराव कर दिया। नाराज रहवासियों की भीड़ ने दुकान पर धावा बोलते हुए जमकर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद स्टाफ किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।

यह घटना नंदबाग क्षेत्र में हुई, जहां लोग देर रात सड़कों पर इकट्ठा होकर दुकान को हटाने की मांग करने लगे। पुलिस पहले तो भीड़ को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन जब प्रदर्शनकारी उग्र हो गए तो उन्होंने शराब दुकान पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

महिलाओं की अगुवाई में विरोध, फिर लाठीचार्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस बल को भी मौके पर भेजा गया। महिला एसआई और पुलिस स्टाफ ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पुलिस पर ही सवाल उठाते हुए मौके से हटने को तैयार नहीं हुए।

बताया जा रहा है कि दो हफ्तों से स्थानीय लोग शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को सब्र का बांध टूट गया और विरोध हिंसक रूप ले बैठा।

दर्ज हुआ केस, दुकान मालिक की जानकारी

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों सहित करीब 15 नामजद व्यक्तियों और 50 से ज्यादा महिला, पुरुष और बच्चों के खिलाफ पथराव, तोड़फोड़ और बलवे की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शराब दुकान रमेश चंद्र राय की है, जो पहले कुशवाह नगर चौराहे पर संचालित थी। हालिया अलॉटमेंट में इसे नंदबाग इलाके में शिफ्ट किया गया था, जिसका लगातार विरोध हो रहा था। रविवार को जब लोगों का गुस्सा फूटा, तो दुकान मालिक और कर्मचारी जान बचाकर भागते नज़र आए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले