North Korea : किम जोंग उन ने चुनी अपनी विरासत: बेटी किम जू ऐ होंगी उत्तर कोरिया की अगली सर्वोच्च नेता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
North Korea

North Korea प्योंगयांग/सियोल: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बाद देश की कमान कौन संभालेगा, इस बड़े सवाल का जवाब मिल गया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ‘नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस’ (NIS) ने दावा किया है कि किम जोंग उन ने अपनी बेटी किम जू ऐ को अपना आधिकारिक उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया है। यदि यह दावा पूरी तरह सही साबित होता है, तो किम जू ऐ उत्तर कोरिया के इतिहास में सत्ता संभालने वाली पहली महिला शासक बनेंगी।

उत्तराधिकार के दावे का आधार और सार्वजनिक सक्रियता

North Korea दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी के अनुसार, यह निष्कर्ष किम जू ऐ की बढ़ती सार्वजनिक उपस्थिति के आधार पर निकाला गया है। पिछले कुछ समय से उन्हें न केवल सैन्य परेडों और बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के दौरान देखा गया, बल्कि वे अपने पिता के साथ महत्वपूर्ण विदेश यात्राओं (जैसे बीजिंग दौरा) में भी साये की तरह साथ रहीं। जिस तरह से सरकारी मीडिया उन्हें ‘सम्मानित’ और ‘प्रिय’ संतान के रूप में पेश कर रहा है, वह स्पष्ट संकेत है कि उन्हें भविष्य के शासक के तौर पर तैयार किया जा रहा है।

पार्टी सम्मेलन: औपचारिक घोषणा की बढ़ी उम्मीद

North Korea दुनियाभर के विशेषज्ञों की नजरें अब फरवरी के अंत में होने वाले उत्तर कोरिया के पार्टी सम्मेलन पर टिकी हैं। यह सम्मेलन देश का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन है, जो हर पांच साल में एक बार होता है। NIS इस बात की बारीकी से निगरानी कर रही है कि क्या इस मंच से किम जू ऐ को कोई बड़ी आधिकारिक भूमिका सौंपी जाएगी। इस सम्मेलन में ही उत्तर कोरिया की आगामी पांच वर्षों की सैन्य रणनीति, परमाणु नीति और विदेश नीति का रोडमैप तैयार किया जाता है।

रहस्यमयी परिवार: क्या किम जोंग का कोई बेटा भी है?

North Korea किम जू ऐ, तानाशाह किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू की इकलौती ज्ञात संतान हैं, जिनकी उम्र लगभग 13 वर्ष मानी जाती है। हालांकि, खुफिया रिपोर्टों में अक्सर किम जोंग के एक बड़े बेटे होने की चर्चा होती रही है, लेकिन उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने कभी उसकी मौजूदगी स्वीकार नहीं की है। वर्तमान में जिस तरह का प्रचार किम जू ऐ को मिल रहा है, उससे विशेषज्ञों का मानना है कि किम जोंग ने अपने बेटे के बजाय बेटी को ही नेतृत्व की बागडोर सौंपने का मन बना लिया है।

Read this: Unnao: कानून के रक्षक पर हैवानियत का आरोप, सिपाही ने युवती को बनाया हवस का शिकार

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला