By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP PWD News : इंजीनियर आधुनिक विश्वकर्मा हैं, विनम्रता और समर्पण से ही मिलती है सफलता: सीएम
मध्य प्रदेश

MP PWD News : इंजीनियर आधुनिक विश्वकर्मा हैं, विनम्रता और समर्पण से ही मिलती है सफलता: सीएम

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: February 12, 2026 5:29 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
5 Min Read
MP PWD News
MP PWD News
SHARE

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

MP PWD News : भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियरों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंजीनियर आधुनिक युग के विश्वकर्मा हैं। वे केवल सड़क, पुल और भवन ही नहीं बनाते, बल्कि विकास की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में बेहतर योजना, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कार्य करना ही वास्तविक सफलता का मार्ग है।

Contents
MP PWD News : सीमित संसाधनों में उत्कृष्टता का मंत्रMP PWD News : मन, बुद्धि और अहंकार का संतुलन जरूरीMP PWD News : तकनीक आधारित निगरानी और पारदर्शिताMP PWD News : कार्यक्रम के अंत में प्रमुख अभियंता के.पी.एस. राणा ने आभार व्यक्त किया।
MP PWD News :

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित लोक निर्माण विभाग की एक दिवसीय वर्कशॉप-कम-ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव ने शिक्षाविद्, लेखक और प्रबंधन सलाहकार विक्रांत सिंह तोमर का स्वागत किया। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी सुखबीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया। मंच पर सी.वी. चक्रवर्ती, मुख्य अभियंता संजय मस्के, मुख्य अभियंता बी.पी. बौरासी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

MP PWD News :

MP PWD News : सीमित संसाधनों में उत्कृष्टता का मंत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शासन की व्यवस्थाओं में संसाधन सीमित होते हैं, लेकिन यदि योजना सटीक हो, अनुमान (एस्टिमेट) सही बने, दस्तावेजीकरण व्यवस्थित हो और गुणवत्ता की सतत निगरानी हो, तो बेहतर परिणाम संभव हैं। उन्होंने इंजीनियरों से अपील की कि वे तकनीकी दक्षता के साथ नैतिक मूल्यों को भी प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाना समय की आवश्यकता है। ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट, गुणवत्ता नियंत्रण और अनुसंधान आधारित कार्यप्रणाली को विभाग में बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) सहित विभाग ने केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, आईआईटी मुंबई और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया है, जिससे परियोजनाओं की गुणवत्ता और तकनीकी मानक मजबूत हुए हैं।

MP PWD News : मन, बुद्धि और अहंकार का संतुलन जरूरी

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा शरीर पंचतत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से निर्मित है। इसके साथ मन, बुद्धि और अहंकार को मिलाकर आठ तत्व बनते हैं, जिन्हें ‘अपरा प्रकृति’ कहा गया है, जबकि आत्मा ‘परा प्रकृति’ का स्वरूप है।

उन्होंने कहा कि यदि हम मन, बुद्धि और अहंकार को संतुलित रखते हुए कार्य करें, तो हमारी पहचान हमारे कार्यों से बनती है। विनम्रता और समर्पण के साथ किया गया कार्य ही स्थायी सफलता देता है। अहंकार त्यागकर क्षमता और योग्यता का पूर्ण उपयोग करने से हर विभाग उत्कृष्टता प्राप्त कर सकता है।

MP PWD News : तकनीक आधारित निगरानी और पारदर्शिता

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विभाग में औचक निरीक्षण की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। जो अधिकारी और कर्मचारी बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर बजट मॉड्यूल तैयार किया गया है, जिसमें पिछले तीन वर्षों के बजट में शामिल सड़कों का पूरा डाटा उपलब्ध रहेगा। इससे यह स्पष्ट होगा कि किस सड़क पर कब और कितना कार्य हुआ। भास्कराचार्य संस्थान के सहयोग से विकसित इस सिस्टम से बजट का अधिकतम और संतुलित उपयोग सुनिश्चित होगा। “हर एक किलोमीटर का जवाब और हर एक रुपये का हिसाब” अब डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा।

मंत्री सिंह ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के दौर में इंजीनियरों का नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विभाग ने समयानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि अधिकारी नवीनतम तकनीकों और प्रबंधन प्रणालियों से अपडेट रहें।

MP PWD News :
  • प्रशिक्षण कैलेंडर एवं परियोजना प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन
  • परियोजना प्रबंधन प्रणाली–2.0 डिजिटल प्रबंधन प्रणाली का प्रदर्शन एवं औपचारिक शुभारंभ
  • MPRDC-MPBDC द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं, केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी, इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया,भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई तथा स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

MP PWD News : कार्यक्रम के अंत में प्रमुख अभियंता के.पी.एस. राणा ने आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ईमानदारी, दक्षता और नवाचार के साथ कार्य करते हुए मध्यप्रदेश का लोक निर्माण विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश की पहचान गुणवत्ता आधारित अधोसंरचना से बनेगी।

Read More : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

TAGGED:CM DR. MOHAN YADAVMP NewsMP PWD Newsएमडी भरत यादवमंत्री राकेश सिंहमुख्य अभियंता संजय मस्केमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MP TOP 10
मध्य प्रदेश

MP TOP 10: बारिश का अलर्ट, महाकाल में सावन की तैयारी, कानून-व्यवस्था और विकास की बड़ी अपडेट्स

By Isa Ahmad
धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?