भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Labour Law Protest in Bhilai: BSP unions stage a strong demonstration at Murgha Chowk

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों और अन्य श्रमिक मुद्दों को लेकर यूनियन नेताओं ने एक बार फिर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुआ यह Labour Law Protest मुर्गा चौक पर केंद्रित रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक और यूनियन प्रतिनिधि एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Labour Law Protest: मुर्गा चौक पर तनाव, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Labour Law Protest: प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों को कुछ समय के लिए रोका गया, जिससे इलाके में हलचल की स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन यूनियन नेताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

कुछ समय तक मुर्गा चौक पर पुलिस, बीएसपी अधिकारियों और हड़ताल में शामिल नेताओं के बीच तनावपूर्ण माहौल बना रहा। यूनियन प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और प्रबंधन पर श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

Labour Law Protest: लेबर कोड और लंबित एरियर को लेकर नाराजगी

Labour Law Protest: बीएसपी यूनियन एटक के नेता विनोद कुमार सोनी ने कहा कि पुराने श्रम कानून मजदूरों, महिलाओं और कारखानों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन्हें समाप्त कर चार नए लेबर कानून लागू कर दिए हैं। उनका आरोप है कि इससे ट्रेड यूनियन बनाने के अधिकार कमजोर होंगे।

सीटू के पूर्व अध्यक्ष एस.पी. डे ने नए कानूनों को खतरनाक बताते हुए कहा कि 300 से कम कर्मचारियों वाले संस्थानों में प्रबंधन की मनमानी बढ़ सकती है। उन्होंने 39 महीनों से लंबित एरियर और वेज रिवीजन को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई।

READ ALSO: IND VS NAM: आज दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा भारत, बुमराह की वापसी लगभग तय

Labour Law Protest: वहीं, यूनियन नेता अरुण कुमार सिसोदिया ने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों के तहत कार्य घंटे 8 से बढ़ाकर 12 करने की कोशिश की जा रही है और महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट का प्रावधान जोड़ा गया है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था अभी भी सवालों के घेरे में है।

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण बिल पर

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ