CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें…

  1. वैलेंटाइन वीक में लिव-इन कपल ने की आत्महत्या
    शादी में हो रही देरी से परेशान लिव-इन कपल ने सुसाइड कर लिया। गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, जबकि बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
  2. रायगढ़ कार्बन प्लांट हादसा
    हादसे में बाप-बेटी की अर्थी एक साथ निकली। बुजुर्ग पिता बेटे और पोते के शव के पास बैठे रहे, जबकि बहू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एक दिन पहले ही पोती को दफनाया गया था।
  3. सेक्सटॉर्शन केस में डॉ. सिन्हा
    करीब दो महीने फरार रहने के बाद डॉ. सिन्हा ने सरेंडर की तारीख बढ़ाने की मांग की। एफिडेविट में गलत जानकारी देने का आरोप है। थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
  4. महासमुंद में 11 किलो गांजा जब्त
    पुलिस ने 5.5 लाख रुपए कीमत का 11 किलो गांजा बरामद किया। प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर बोलेरो से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। 4 तस्कर गिरफ्तार।
  5. नकली पिस्टल से फायरिंग का VIDEO
    दुर्ग में रील बनाने के लिए नकली पिस्टल से फायरिंग का वीडियो बनाया गया। पुलिस ने युवकों को पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। आरोपियों ने माफी मांगी।
  6. शोएब ढेबर फरार
    रायपुर में शराब कारोबारी का बेटा शोएब ढेबर FIR के बाद से फरार है। स्कूल संचालक को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस चार बार घर दबिश दे चुकी है।
  7. प्रदेश में बढ़ी गर्मी
    दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। जगदलपुर में पारा 32 डिग्री के पार पहुंच गया। सभी जिलों में 1-2 डिग्री तक तापमान बढ़ा है और अगले 7 दिन तक यही ट्रेंड रहने की संभावना है।
  8. ‘हमारी आवाज हिड़मा’ गाने पर डांस
    जगदलपुर में आदिवासी समाज के लोगों ने विवादित गाने पर डांस किया। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। समाज के अध्यक्ष ने सफाई दी कि गाना यूट्यूब पर ऑटो-प्ले हो गया था।
  9. रायपुर में महाशिवरात्रि महोत्सव
    शांति सरोवर में 25 फीट ऊंचे कृत्रिम पहाड़ पर द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी और आकर्षक होलोग्राम शो सजाया गया है। 17 फरवरी तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
  10. दंतेवाड़ा में नकली 500 के नोट
    बाजार में 500 रुपए के नकली ‘सैंडविच’ नोट खपने का मामला सामने आया है। कलर प्रिंटर से तैयार इन नोटों को पहचानना मुश्किल है, हालांकि काउंटिंग मशीन में ये रिजेक्ट हो रहे हैं।

Read also: MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 17 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा

Bhopal प्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में

SBI में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती