,

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत: भारतीय खिलाड़ियों को 10%, विदेशी खिलाड़ियों को 20% देना होगा टैक्स

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rishabh Pant becomes the most expensive player of IPL: Indian players will have to pay 10% tax, foreign players will have to pay 20% tax

आईपीएल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सऊदी अरब के जेद्दाह में 2 दिन तक ऑक्शन हुआ, जिसमें 10 फ्रेंचाइजीज़ ने करीब 639 करोड़ रूपए खर्च किए। ऑक्शन में कुल 182 खिलाड़ी बिके, जिनमें से केवल 62 ही विदेशी खिलाड़ी थे। खास बात यह रही कि, ऋषभ पंत के लिए इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रूपए में खरीदा।

भारतीय खिलाड़ियों को 10%, विदेशी खिलाड़ियों को 20% देना होगा टैक्स

भारतीय खिलाड़ियों को अपनी सैलरी में से 10% टैक्स देना होगा, जबकि विदेशी खिलाड़ियों को 20% टैक्स देना होगा। फ्रेंचाइजी खिलाड़ी को पेमेंट देने से पहले ही सैलरी में से यह पैसा काट लेगी।आईपीएल खिलाड़ियों को मिलने वाली रकस 1961 के तहत टैक्स के दायरे में आती है। इस राशी को अन्य स्रोतों से आय माना जाता है। यह आय उनकी टोटल इनकम में जुड़ जाती है, और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है। वहीं कटा हुआ टीडीएस एडजस्ट हो जाता है।

विदेशी खिलाड़ियों की टैक्स कटौती

एक वित्तीय वर्ष में 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में मौजूद रहने वाले विदेशी खिलाड़ी इंडियन इनकम टैक्स लॉ के तहत आते हैं। ऐसे मामलों में आईपीएल टीमों से मिले पैसे कुल आय में जोड़ दिए जाते है, और टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है। विदेशी खिलाड़ी जो एक वित्तीय वर्ष में 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में मौजूद नहीं रहते हैं, उनकी पूरी आय पर भारतीय आयकर कानूनों के अनुसार टैक्स नहीं लगाया जाता है। ये क्रिकेटर केवल आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 194ई के तहत टीडीएस के अधीन है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस